Home छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

राज्य में ईको-टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

45
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और ग्रामीण आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कुम्हाररास डेम में ‘बांस राफ्टिंग’  गतिविधि का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं बांस से बनी नाव में सवार होकर नौका विहार का आनंद लिया। ‘बांस राफ्टिंग’ की यह शुरुआत राज्य में पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा देने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ‘बांस राफ्टिंग’ जैसी गतिविधियां न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी बल्कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर भी तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि बांस हमारे प्रदेश की हरित अर्थव्यवस्था और जैव विविधता का प्रतीक है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा।

वन मंत्री ने बताया कि इस पहल के साथ ही क्षेत्र में बांस से बने उत्पादों के निर्माण, डिजाइनिंग और विपणन के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण ने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें ईको-टूरिज्म आधारित आजीविका योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।