Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (बालक एवं बालिका) बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु...

छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (बालक एवं बालिका) बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयन स्पर्धा आयोजित

31
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भिलाई.

कबीरधाम जिला बैडमिन्टन संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (बालक एवं बालिका) बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन एकल एवं युगल वर्ग में दिनांक 11 से 14 नवम्बर 2025 तक कबीरधाम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी भाग ले रही है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये खिलाड़ियों के चयन हेतु भिलाई क्लब, सिविक सेंटर के बैडमिन्टन कोर्ट पर दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे से (दोनों वर्ग) टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा आयोजित की गयी है।

अतः संयंत्रकर्मियों के पाल्य (बच्चे) तथा भिलाई परिधीय क्षेत्र के प्रतिभागी जो इस चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे दिनांक 25 अक्टूबर 2025 तक निम्न चयनकर्ताओं श्री प्रवीण उपाध्याय (मो.न- 7489599530) तथा श्री विजय भानु (मो.न- 9229583585) के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। यह प्रतियोगिता प्लास्टिक शटल कॉक से खेली जायेगी। इच्छुक प्रतिभागी अपने साथ अपना फेदर शटल कॉक लेकर आ सकते है।

इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप प्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक होंगे।