बसंत वाणी रायपुर/ कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का कार्यकारिणी बैठक ग्राम चरमुड़िया में संपन्न हुआ जहां 28 गांवों के ग्राम प्रमुखों सहित सिहावा राज एवं रायपुर राज के सामाजिक प्रमुखों का सहभागिता रहा. इस बैठक का शुभारंभ मां शाकम्बरी एवं श्रीराम चन्द्र के पुजा अर्चना के साथ हुआ. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया. समाज के अध्यक्ष सियाराम पटेल ने छग प्रदेश के नियमावली सह आचार संहिता पुस्तिका के उपयोगिता संबंध में चर्चा परिचर्चा किया. समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के नियमावली का पालन करना आवश्यक है. बच्चों में शिक्षा, संस्कार और संगठन का भावना तो समाज के नियमों का पालन से ही आयेगा. इस अवसर पर ग्राम चरमुड़िया में समस्त 40 परिवारों के द्वारा सामाजिक नियमावली पुस्तिका का वितरण किया गया. साथ ही बगौद राज के अन्य गांवों के प्रमुखों द्वारा प्रत्येक घर के लिए सामाजिक नियमावली पुस्तिका का मांग किया गया.समाज के संरक्षक और सभापति नोहर सिंह पटेल ने कहा कि नशामुक्त और मांसाहार मुक्त जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है. जितना बेटियों का संरक्षण आवश्यक माना जाता है उतना ही बेटों का निगरानी आवश्यक है. प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री लिलार सिंह पटेल ने कहा कि समाज में शिक्षा के साथ -साथ सामाजिक जागरूकता की भावना प्रत्येक व्यक्ति को होना आवश्यक है. समाज के प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओं के लिए समाज द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. साथ ही समाज द्वारा संचालित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम, कोचिंग क्लास एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं कि तैयारी के लिए किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दिया गया.







