Home क्राइम अवैध शराब बिक्री पर पुरानी बस्ती पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री पर पुरानी बस्ती पुलिस की कार्यवाही

58
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
 कब्जे से 5.760 लीटर देशी मदिरा एवं बिक्री रकम जप्त
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 15.06.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुशालपुर चौक के पास एक व्यक्ति थैले में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मयंक सोनवानी पिता आदेश कुमार सोनवानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जोरापारा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा मसाला पाव कुल 5.760 लीटर एवं शराब बिक्री से संबंधित नगदी रकम बरामद की गई।
बरामद शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।