लूटे गए मशरूका 1 पर्स व 02 मोबाइल फोन बरामद
रायपुर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यातायात व पेट्रोलिंग स्टाफ की तत्परता और सजगता से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन आरोपियों को पीछा कर रंगे हाथों पकड़ा गया।

संतोषी नगर चौक के पास बिना नंबर के ऑटो में सवार चालक व अन्य तीन व्यक्तियों द्वारा एक राहगीर का पर्स एवं मोबाइल लूटकर भागने की घटना घटित हुई। घटना की त्वरित सूचना राहगीर आदित्य राज द्वारा रायपुरा चौक पर ड्यूटीरत यातायात स्टाफ ASI नारायण वर्मा एवं उपस्थित बल आर॰1890 विभूति सिंह मारकंडे , आर॰ 463 आजाद सिंह, आर॰2294 घनश्याम मंडल, आर॰2247 भूपेंद्र वर्मा ,सैनिक 438 शालिक राम साहू को दी गई तथा भाग रहे ऑटो को रोकने हेतु कहा गया।ड्यूटीरत कर्मचारियों द्वारा रोकने का प्रयास करने पर ऑटो चालक वाहन को अत्यधिक तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए महादेव घाट की ओर भगाने लगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुरा चौक पर तैनात यातायात पुलिस स्टाफ ने बिना समय गंवाए तत्काल पेट्रोलिंग वाहन से ऑटो का पीछा करना शुरू किया। साथ ही वायरलेस के माध्यम से आगे के पॉइंट्स को सूचित कर अलर्ट किया गया। आगे तैनात यातायात बल प्रधान आरक्षक 691 आशुतोष नेताम , प्रधान आरक्षक टेकराम वर्मा ,आरक्षक 2185 दिनेश पटेल एवं पेट्रोलिंग टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर भाग रहे ऑटो को सफलतापूर्वक रोक लिया गया।
ऑटो में सवार लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों अरोपियों *शंभु लाल,राकेश व लक्की* को मौके पर ही पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग व्यक्तियों के लूटे हुए 2 मोबाइल फोन एवं 1 पर्स बरामद किया गया।
तीनों आरोपियों, ऑटो वाहन एवं बरामद मशरूका को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना टिकरापारा के सुपुर्द किया गया है, जहाँ आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई एवं फरार ऑटो चालक की पतासाजी की जा रही है।
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला (भा ॰पु ॰से ॰) ने उक्त सभी कर्मचारियों को इस सराहनीय कार्य के लिए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया है।






