Home छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अंतर्गत जिले के 39931 किसान हुए लाभान्वित

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अंतर्गत जिले के 39931 किसान हुए लाभान्वित

172
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सूरजपुर 04 फरवरी 2021

सूरजपुर जिले मे शासन के निर्देशानुसार 48 उपार्जन केन्द्रों मे धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कुल 62813.84 हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया है। खरीफ वर्ष 2020-21 मे जिले के 48 उपार्जन केन्द्रों मे 42886 किसान पंजीकृत हुए थे। जिसमे से 39931 किसानों ने निर्धारित अवधि तक समितियों मे धान विक्रय किया है। 29 जनवरी 2021 तक समिति मे लाये गये समस्त धान के तौल एवं एण्ट्री का कार्य  पूर्ण कर लिया गया। 48 केन्द्रों मे कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा अंतिम खरीदी का प्रमाण-पत्र प्रदय किया गया।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2020-21 मे जिले में 2109107.60 क्विंटल धान की रिकार्ड खरीदी हुई है जो पूर्व वर्ष की खरीदी 1603507.50 क्विंटल के विरूद्ध 32 प्रतिशत अधिक है। इस खरीफ वर्ष पंजीकृत किसान संख्या मे विगत वर्ष की तुलना मे 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि खरीदे गये धान में से 351180 क्विंटल धान का डीओ उठाव के लिए जारी किया गया है जिसमें 350204 क्विंटल का उठाव पूर्ण हुआ है शेष धान के समिति से उठाव के लिए प्रक्रिया जारी है।