Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम की आरती उतारकर मांगा आशीर्वाद : राम...

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम की आरती उतारकर मांगा आशीर्वाद : राम वनगमन पर्यटन परिपथ पुस्तिका का किया विमोचन

304
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अम्बिकापुर 13 फरवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर यहां महोत्सव स्थल में लगाये गए विभागीय स्टालों का अवलोकन किया।  उन्होंने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के स्टाल में सहसा श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के सुंदर वेशधारियों को देखकर रुके और प्रभु श्री राम की आरती उतारकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तैयार राम वन गमन पर्यटन परिपथ पुस्तिका का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट को भी राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ा गया है जिससे यहां पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा। प्रभु श्री राम वनवास काल मे सबसे अधिक समय छत्तीसगढ़ में गुजारे थे। उनका नौनिहाल भी छत्तीसगढ़ है इस लिहाज से वे हमारे भांजे है। छतीसगढ़ में भांजो का चरणस्पर्श कर सम्मान देने की परम्परा है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन राम वनगमन पर्यटन परिपथ के थींम पर किया जा रहा है। महोत्सव स्थल के साथ ही पूरे मार्ग मे राम वनगमन परिपथ के लोगो तथा श्री राम, सीता और लक्ष्मण के सुंदर चित्रकारी से सजा है।