Home छत्तीसगढ़ ग्राम भैंसा में बिना लाइसेंस की मिनी आरा मशीन जप्त

ग्राम भैंसा में बिना लाइसेंस की मिनी आरा मशीन जप्त

301
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 19 फरवरी 2021

 रायपुर जिले के विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम भैंसा में आज बिना लाइसेंस के एक नग मिनी आरा मशीन जप्त की गई। अपराधी तेजराम साहू के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

 मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक के मार्गदर्शन में वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा लगातार निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत आज वनमण्डलाधिकारी रायपुर श्री विश्वेश कुमार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर श्री दीपक तिवारी, वनरक्षक श्री दीपक वर्मा एवं श्री रिखी राम साहू, श्री यदु राम साहू के साथ श्री सनत, श्री रामेश्वर, श्री राधे द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।