Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे जिला पंचायत अध्यक्षों और जिला पंचायत के...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे जिला पंचायत अध्यक्षों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कोरोना की रोकथाम और टीकाकरण के संबंध में वर्चुअल चर्चा

107
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विचार विमर्श के लिए जिला पंचायत अध्यक्षों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों  की वर्चुअल बैठक 23 अप्रैल को

रायपुर 22 अप्रैल 2021 

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जायेगा।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाली इस बैठक में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकथाम, उपचार एवं टीकाकरण हेतु उठाये गए कदमों की समीक्षा की जाएगी और  कोरोना से बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में जरूरी दिशानिर्देश दिए जाएंगे।