Home छत्तीसगढ़ कोरोना और फूड प्वॉयजनिंग से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत

कोरोना और फूड प्वॉयजनिंग से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत

304
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कोरोना और फूड प्वॉयजनिंग से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत – पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा
नक्सलियों से ग्रामीणों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा
200 से अधिक नक्सली कोरोना संक्रमित, सरेंडर करेंगे तो प्रशासन करवायेगा इलाज

दंतेवाड़ा:-पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा है कि विगत दो से तीन दिन के अंदर 10 से अधिक नक्सलियों की मौत फूड प्वॉयजनिंग और कोरोना संक्रमण से हुई है। औऱ लगभग 200 से अधिक नक्सली कोरोना से पीड़ित हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्रामीणों से जानकारी मिली हैं कि करीब 10 – 15 दिन पहले बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों की बड़ी बैठक हुयी थी। इस मीटिंग में 400-500 नक्सली शामिल हुये थे। इसके बाद ही नक्सलियों में फूड प्वॉयजनिंग और कोरोना संक्रमण की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि गांववालों ने 8 से 10 नक्सलियों का शव जलते देखा है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सली लगातार गांव-गांव जा रहे हैं। ग्रामीणों से मीटिंग कर रहे हैं इससे गांववालों में संक्रमण फैलने का खतरा है। ये पहुंचविहीन इलाके हैं। नक्सलियों ने सड़क काट दी है। फोन लाइन्स काट दी हैं ऐसे में गांववालों की मदद करना मुश्किल होगा। पुलिस अधीक्षक ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरेंडर करें। लोन वर्राटू अभियान का फायदा उठाएं। पुलिस प्रशासन की मदद से उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा। इससे नक्सलियों की जान भी बचेगी। गांववाले भी महामारी के खतरे से बच जायेंगे। उन्होंने ने कहा कि नक्सलियों ने फिलहाल प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने चुप्पी साध रखी है, उससे साफ होता है कि बड़ी संख्या में नक्सली पीड़ित हैं और स्थिति गंभीर है।