Home छत्तीसगढ़ कोविड से पीडि़त बच्चों के आश्रय और संरक्षण के लिए विशेष हेल्प...

कोविड से पीडि़त बच्चों के आश्रय और संरक्षण के लिए विशेष हेल्प लाइन

105
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 14 मई 2021

रायपुर, 14 मई 2021महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा कोविड 19 के फलस्वरूप पालकों और अभिभावकों से वंचित होने वाले बच्चों तथा ऐसे बच्चों की देखभाल में असमर्थ पालकों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। हेल्पडेस्क के माध्यम से कोरोना पीडि़त बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है। साथ ही कोविड परिस्थिति से पालकों एवं बच्चों में उत्पन्न मानसिक तनाव एवं आशंका संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। कोविड 19 के समय में बच्चों की देखभाल और संरक्षण की ओर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता हैं। इस आपदा के कारण कई बच्चों ने अपने माता पिता को खोया हैं। कई माता-पिता कोविड संक्रमण के कारण बच्चों की देखभाल में असमर्थ हो सकते हैं। कोविड 19 के कारण उदभूत परिस्थिति के कारण पालको एवं बच्चों के मन में कई प्रकार की आशंकाएं एवं चिंता भी उत्पन्न हो रही है। ऐसे समय में सही सहारा एवं उचित परामर्श मिलना जरूरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष हेल्पलाइन 1800-572-3969 प्रारम्भ की है। इसके अलावा चाइल्ड लाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाईन 181 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं। व्हाट्सएप्प नंबर 9301450180 एवं ईमेल cgscpshelpline@gmail.com पर भी संदेश प्रेषित कर इन हेल्पडेस्क के माध्यम से बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श ले सकते हैं।