Home छत्तीसगढ़ शादियों पर सख्ती, 10 FIR दर्ज: पुलिस पहुंची तो पत्तल लेकर भागे...

शादियों पर सख्ती, 10 FIR दर्ज: पुलिस पहुंची तो पत्तल लेकर भागे मेहमान, बताया- 20 का खाना बना है, जांच में 200 का मिला ; नागिन डांस कर रहे थे पुलिस को देखकर भागे…

264
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

 गणेशपुरा में शादी पर कार्रवाई। ग्वालियर/ ग्वालियर में शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर शादियां और सामूहिक विवाह सम्मेलनों को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस भाग दौड़ करती रही। टीमें जहां पहुंची वहां मेहमान पत्तल लेकर भागते नजर आए। अफसरों ने मेहमानों के बारे में पूछा तो बताया गया कि 20 का खाना बना है, जांच में 200 से ज्यादा लोगाें का खाना मिला। इस पर उसे जब्त कर लिया गया। दिन में प्रतिबंध के बाद भी शादियां करने करने पर 10 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। चीनोर के छीमक गांव में शादी चल रही थी। पुलिस पहुंची, तो यहां मेहमान पत्तलें लेकर भागने लगे। पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे के पिता को बुलाकर फटकार लगाई। साथ ही, दो घंटे में शादी खत्म कराने के बाद FIR भी दर्ज की है। इसी तरह, SDM मुरार पुष्पा पुषाम ने मुरार के गणेशपुरा में दो लड़कियों की शादी में पहुंचकर एक घंटे में कार्यक्रम निपटवाया। साथ ही, दुल्हनों के पिता पर FIR के निर्देश दिए हैं। छीमक में पुलिस को देखते ही शादी का पंड़ाल खाली हो गया पुलिस को देख भागे मेहमान, एक घंटे में समेटा सामान छीमक गांव में कालीचरण सिंह के घर में बेटी की शादी थी। कार्यक्रम दिन में ही होना था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रतिबंध के बाद भी गांव में शादी हो रही है, जबकि आसपास के गांव में कोरोना संक्रमण फैला है। इस पर थाना प्रभारी दीपक गौतम टीम के साथ वहां पहुंचे। वहां मेहमानों की दावत चल रही थी। लोगों की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी वह पत्तलें उठाकर भाग गए। मिनटों में पंडाल खाली हो गया। अंदर हलवाई पंडाल में पुलिस पहुंची, तो वहां करीब 200 लोगों का खाना बना रखा था। पुलिस ने खाना जब्त किया। दो घंटे में पूरी शादी कराकर दूल्हा-दुल्हन को विदा किया। साथ ही, दुल्हन के पिता पर FIR दर्ज की गई। नागिन डांस पर चल रहा था डांस, पुलिस देख भागे इसी छीमक गांव में एक अन्य स्थान पर देवेन्द्र पुत्र उत्तम सिंह परिहार के घर पर भी शादी का आयोजन चल रहा था। लड़की की शादी थी दोपहर में ही बारात आ गई थी। शादी में दो दर्जन लोग बीन की धुन पर नागिन डांस कर रहे थे। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। यहां पुलिस ने दुल्हन के पिता देवेन्द्र को फटकार लगाई। यहां भी सिर्फ एक घंटे में शादी की रस्में पूरी करवा दी गईं। SDM ने अपने सामने करवाए फेरे उपनगर मुरार के गणेशपुरा गांव में किसान लोकमन सिंह के घर में दो बेटियों नीलम और हेमवती की शादी थी। शुक्रवार दोपहर SDM मुरार पुष्पा पुषाम को सामूहिक विवाह की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ वहां पहुंची। टीम को देखकर गांव के लोग भाग गए। वहां भीड़ भाड़ लगी थी। SDM ने दोनों लड़कियों के फेरे अपने सामने करवाए। एक घंटे में रस्में पूरी करवाकर शादी का सामान समेटने के निर्देश दिए। साथ ही, दुल्हनों के पिता लोकमन व मां सोमवती से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि शादी में सिर्फ 20 से 30 लोग ही बुलाए थे। अंदर 200 से ज्यादा लोगों का खाना बना मिला। इस पर FIR के निर्देश दिए ह