Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री 16 मई को अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का करेंगे...

मुख्यमंत्री 16 मई को अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का करेंगे शिलान्यास

313
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा कार्यक्रम.

रायपुर, 15 मई 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 16 मई को दोपहर 12:00 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 93 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत के अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का शिलान्यास करेंगे। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजितअरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डाॅ.शिवकुमार डहरिया वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।बिलासपुर में जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद श्री अरूण साव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, महापौर श्री रामशरण यादव, विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, निगम के सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन तथा श्री अटल श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में अरपा तट संवर्धन पर एक वीडियो का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।