Home छत्तीसगढ़ कुंए की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री...

कुंए की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहरा दुुख व्यक्त किया

156
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुख्यमंत्री ने मृत श्रमिकों के परिवारजनों को तत्काल राहत राशि देने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने तीनों मृत श्रमिकों के परिवारजन को 5.25-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की   

रायपुर, 30 मई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल 29 मई को सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए। जिसके परिपालन में सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक श्रमिकों के परिजन को 5.25 लाख-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर श्रमिकों के परिजन को प्रदान की जा रही है।