Home छत्तीसगढ़ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की टीम सिलगेर घटना के संबंध में ग्रामीणों...

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की टीम सिलगेर घटना के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा कर तथ्य जुटाएगी

208
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की टीम सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा में स्थित ग्राम सिलगेर की घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से उनका पक्ष सुनेगी और चर्चा कर तथ्य जुटाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। बस्तर सांसद श्री दीपक बैज की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की इस टीम में बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम तथा नारायणपुर विधायक और छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप शामिल है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी इस टीम में शामिल रहेंगे।