Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने आदर्श ग्राम एवं एनजीजीबी योजना के मॉडल की सराहना की

मुख्यमंत्री ने आदर्श ग्राम एवं एनजीजीबी योजना के मॉडल की सराहना की

132
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जांजगीर-चांपा,19 जून,2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार 18 जून को जांजगीर नैला नगरपालिका के अग्रसेन भवन में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जांजगीर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों द्वारा बनाए गए आदर्श ग्राम एवं नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना को प्रदर्शित करने वाले मॉडल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।मुख्यमंत्री ने शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि आदर्श ग्राम के मॉडल में पवन चक्की, पेयजल व्यवस्था, गौठान, जल संवर्धन के लिए बनाए माडल को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इससे पता चलता है कि विद्यार्थी भी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रति जागरूक है।. उन्होंने मॉडल की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।