Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर का किया शुभारंभ

159
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 03 जुलाई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास कार्यालय से भिलाई के नेहरू नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस फिजियोथेरेपी सेंटर का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस सेंटर के संचालक श्री अविनाश कुशवाहा सहित उपस्थित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिजियोथेरेपी का महत्व अस्पतालों से लेकर खेल के मैदानों तक है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के दौरान फिजियोथेरेपी से मरीजों को काफी मदद मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ दुर्ग और भिलाई के नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।