Home छत्तीसगढ़ रोका छेका अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में पशुधन विभाग की गतिविधियां...

रोका छेका अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में पशुधन विभाग की गतिविधियां प्रारंभ

82
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कोण्डागांव, 09 जुलाई 2021

कोण्डागांव जिले में भी ’’रोका छेका’’ प्रथा के अनुसार विगत वर्ष की भांति गोठानो मे पशुओं की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में पशुधन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां 01 जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत जिले के समस्त संचालित गोठानो में कम से कम 01 दिन शिविर का आयोजन कर पशु, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रक्षा, वर्षा के मौसम मे गोठानो में पशुओं की सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध तथा व्यक्ति मूलक योजनातंर्गत गोठान ग्रामों में हितग्राहियों को पशु/कुक्कूट ईकाई (सांड, बकरा, कुक्कूट, सुकर) एवं नेपियर रूट कट्स वितरण की व्यवस्था की जा रही है साथ ही गोठानो में पर्याप्त पैरा भंण्डारण को प्रोत्साहन देते हुए अधिक से अधिक पैरा एकत्रित करने का प्रयास किये जा रहे हैं। पशुधन विभाग द्वारा वर्षा के मौसम मे गोठान प्रबंधन समिति को उचित मार्गदर्शन देने के अलावा पशुसखी एवं पशुधन मित्रो को कार्य आधारित मानदेय का वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। ’’रोका छेका’’ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को प्रमुखता देने के साथ ही इसके संबंध में पैम्फलेट वितरण, मुनादी व दीवार लेखन इत्यादि कार्याे में ग्रामीण जनो की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं।
    विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार ’’रोका छेका‘‘ अभियान के तहत अब तक जिले के स्वीकृत 359 गोठानो में आयोजित बैठको की संख्या 131 एवं 194 शिविर लगाये जा चुके हैं। इसी प्रकार गोठान में उपस्थित 11231 पशुओं में से उपचारित पशुओं की संख्या 2501 है एवं 8406 पशुओं में औषधि वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही संपूर्ण जिले में अब तक 36654 पशुओं का टीकाकरण कार्य पूर्ण किया गया है।