Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

144
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बेमेतरा 06 अगस्त 2021कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज जिले के ग्राम कन्तेली मे गिरदावरी कार्य का मुआयना किया। कलेक्टर द्वारा किसानों के खेत तक पहुंच कर पटवारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें धान की फसल लगा हुआ है। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों को किसानों के खेतों तक जाकर ही उचित ढंग से गिरदावरी कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है की शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी कार्य किया जाना है, जिसमें सभी खसरा का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जाएगी साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि का प्रावधान है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए फसल की सिंचाई, फसल की स्थिति तथा कृषि संबंधी अन्य जानकारियां लेते हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव संबंधी जानकारिया ली तथा रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गिरदावरी कार्य के निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक कमलेश शर्मा एवं खुमान देशमुख, पटवारी भूपेन्द्र सिन्हा और सुरेश वर्मा आदि उपस्थित थे।