Home राजनीति कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने राजनीति से लिया संन्यास, बेटी प्रणीति...

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने राजनीति से लिया संन्यास, बेटी प्रणीति को सौंपी विरासत

56
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुंबई । पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत बेटी प्रणीति को सौंपी है। यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद यह एलान किया।

2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रणीति शिंदे

प्रणीति शिंदे सोलापुर से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वहीं सुशील कुमार सोलापुर सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। सुशील कुमार ने अपनी बेटी का नाम आगे रखते हुए कहा, ‘मेरी बेटी 2024 का चुनाव लड़ेगी। जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं मौजूद रहूंगा।’ शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ 2012 में केंद्रीय गृह मंत्री और मनमोहन सिंह सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं।