Home राजनीति एमपी चुनाव में हनुमान के बाद अब रामचरित मानस की एंट्री

एमपी चुनाव में हनुमान के बाद अब रामचरित मानस की एंट्री

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कमल नाथ को याद आई चौपाई

भोपाल । मध्यप्रदेश के चुनाव में हनुमान के बाद रामचरित मानस की एंट्री हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रामचरितमानस की चौपाई के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ ने चौपाई ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीरामचरित मानस में लक्ष्मण जी को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा- जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।
शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में बुजुर्ग दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं। उनके दुख का कारण डबल स्पीड पर चलने वाली आपकी झूठ मशीन है। आपकी दिखावटी, बनावटी, सजावटी और मिलावटी सरकार ने भारत के हृदय प्रदेश को विदीर्ण कर दिया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। अब बदलाव होगा और जनकल्याण करने वाली सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी।
कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर सोशल मीडिया वॉर जारी है। वह रोज सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के माध्यम से पोस्ट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी सरकार को घेर रहे हैं। इसके पहले भी कमलनाथ पोस्ट कर भाजपा सरकार पर कई सवाल उठा चुके हैं। जवाब में सीएम शिवराज भी नाथ पर पलटवार कर रहे हैं।