Home राजनीति मिलीजुली होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दिसंबर में शुरु होने के...

मिलीजुली होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दिसंबर में शुरु होने के संकेत

62
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई ‎दिल्ली । ‎दिसंबर में कांग्रेस एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने जा रही है। हालांकि यह यात्रा हाईब्रिड अर्थात ‎मिलीजुली होगी। संभवत: यह यात्रा इसी साल दिसंबर में शुरु हो सकती है, जोकि अगले साल फरवरी तक चलेगी। इस तरह से कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी कर रही है। इस बार यात्रा पहले की तरह पैदल नहीं की जाएगी, बल्कि इसे हाईब्रिड करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी, जिसका समापन 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में हुआ था। बता दें ‎कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के बाद अपने अनुभव साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके घुटनों में दर्द रहता है, जिसकी वजह से चलने में बहुत दिक्कत होती है। लेकिन जनता से मिले प्यार से वो अपने दर्द भूल गए और उन्होंने यात्रा पूरी कर ली थी। इसीलिए कांग्रेस ने यात्रा का दूसरा चरण हाईब्रिड चुना ताकि राहुल गांधी और अन्य नेताओं को दिक्कत न हो।
गौरतलब है ‎कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। जिसमें राहुल गांधी, पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी। उनकी यह यात्रा दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जोकि 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर खत्म हुई। यह यात्रा तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंची थी। इस यात्रा से राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे थे। इस मार्च में कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखी गई थी।