Home राजनीति प्रियंका बोलीं-हमने वादा पूरा किया, इसलिए कांग्रेस पर लोगों का भरोसा

प्रियंका बोलीं-हमने वादा पूरा किया, इसलिए कांग्रेस पर लोगों का भरोसा

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर । प्रियंका गांधी बोलीं गलती करोगे तो पांच साल भुगतोगे, सोच समझकर वोट देंगे तो फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। देश भर में महंगाई चरम पर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका कोई असर नहीं है। इसलिए कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाएं। प्रियंका ने ये बातें बालोद के जुंगेरा में सभा के दौरान कही। प्रियंका आगे बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी के पास 16 हजार करोड़ के दो जहाज सिर्फ घूमने के लिए है। संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ खर्ज कर दिए जाते हैं, मोदी जी के पास उद्योगपतियों के लिए पैसे हैं लेक?न गरीबों के लिए कोई सोच नहीं। गन्ना किसान अपने परिवार के साथ मुआवजे की मांग को लेकर कई दिनों तक सडक़ पर प्रदर्शन करते रहे। लेकिन मोदीजी का दिल नहीं पसीजा, उन्हें 15 हजार करोड़ का मुआवजा नहीं दिया गया।
कांग्रेस की सरकार आते ही हमने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। आगे धान का समर्थन मूल्य 3200 करेंगे, 10 लाख तक का मुफ्त मिलेगा, 200 यूनिट बिजली फ्री, सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी मिलेगी। वनोपजों के लिए अतिरिक्त 10 रुपए मिलेंगे। 700 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे। युवाओं को उद्योग के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। वोट उसी पार्टी के लिए जाना चाहिए जहां आपको भविष्य नजर आता है।
गरीबों को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। लेकिन इन सबकी मोदी जी को कोई चिंता नहीं है। देश की संपत्ति कौडिय़ों के दाम पर बेची जा रही है। ज्यादातर संपत्ति अडानी को दी गई है। पहले छत्तीसगढ़ का नाम सुनते ही हिंसा, गरीबी और नक्सलियों का ही ख्याल आता था। लेकिन कांग्रेस की सरकार में आज प्रदेश में लगातार? विकास हो रहा है। कांग्रेस ने जो बनाया था उसे भाजपा ने बर्बाद कर अपने दोस्तों को दे दिया। अग्निवीर योजना लाई गई, चार साल काम करने के बाद युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है।
भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। भाजपा कार्यकाल में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, क्योंकि भूपेश जी किसान के बेटे हैं, वो यहां की संस्कृति की रग-रग से वाकिफ हैं। उन्होंने मेरे भाई राहुल को भी किसानी करना सिखाया था। हाल में राहुल ने दौरा किया था, तब भूपेश बघेल के साथ उन्होंने 2 घंटे खेत में काम किया था।
मोदीजी जातीय जनगणना की बात नहीं करते है। पीएम कहते हैं मैं ओबीसी से हूं, लेकिन जातीय जनगणना की बात करते हैं तो भाजपा के सारे नेता बौखला जाते हैं। सिर्फ ये अपनी मान-सम्मान की बात करने के लिए वाहवाही लूटते हैं।
देश में जहां भाजपा की सरकार है वहां से जो पलायन करके गए हैं, इनमें से कोई वापस नहीं लौटना चाहता। कांग्रेस को पांच साल और दोगे तो राज्य और सशक्त बनेगा। विकास होगा, तरक्की होगी जो आपकी संपत्ति है आपके जेब में डाली जाएगी। आसपास के राज्यों उत्तर प्रदेश से तुलना कर सकते हैं। वहां? किसान खुश हैं वहां गौठान बने हैं, वहां महिलाओं को रोजगार मिल रहे है।
कांग्रेस को वोट दीजिए और पांच साल के लिए निश्चिंत रहेंगे कि आपका वोट आपका भविष्य सुधारने के लिए जाएगा। लेकिन आप गलती करोगे तो फिर पांच साल भुगतोगे। इसलिए कांग्रेस को ही वोट करिए।
गांधी जी कहते हैं जब तक गांव मजूबत नहीं बनेगा तब तक देश में विकास नहीं होगा। गांव में पैसा डालो, गांव को मजबूत बनाए, जब तक गरीब मजबूत नहीं होगा तो देश सशक्त नहीं बनेगा। इस?लिए हमने मनरेगा स्कीम लाया। शिक्षा और भोजन का अधिकार कांग्रेस ने लाया। जल, जंगल जमीन का अधिकार आपको मिलना चाहिए। आपको जमीनों का अधिकार दिलाया आपको जमीन का पट्टा मिलना चाहिए क्योंकि पहला अधिकार आपका है। इन समझ से कांग्रेस ने नीतियां बनाई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इसका उदाहण है।