Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का प्रतिनिधिमंडल

208
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

    रायपुर, 16 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग सहित सर्वश्री आर एन धु्रव, सदे सिंह कोमरे, मोहन कोमरे, एन आर चन्द्रवंशी, संदीप पैकरा तथा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।