Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी के आंकड़ों को भाजपा फ़र्ज़ी साबित करें या माफ़ी मांगें...

धान खरीदी के आंकड़ों को भाजपा फ़र्ज़ी साबित करें या माफ़ी मांगें – शैलेश नितिन त्रिवेदी

114
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

धान खरीदी के आंकड़ों को भाजपा फ़र्ज़ी साबित करें या माफ़ी मांगें

किसानों का मखौल उड़ाने वाले लोग किसानों के नाम पर अफ़वाहें न फैलाएं

रायपुर/23 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को चुनौती दी है कि वे धान खरीदी के सरकारी आंकड़ों को या तो फर्जी साबित करें या माफी मांगे। कांग्रेस ने कहा है कि किसानों का मखौल उड़ाने वाले लोग किसानों के नाम पर अफवाह उड़ाने का खेल बंद करें।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हुई रिकॉर्ड धान खरीदी से भाजपा बौखला गई है और झूठ फैलाने में लगी है। 15 साल तक औसत 50 लाख टन धान खरीदी करने वाली भाजपा रमन सिंह सरकार के किसान विरोधी चरित्र को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।