Home छत्तीसगढ़ गौठान में गोबर से खाद निर्माण कर समूह की महिलाएं बन रहीं...

गौठान में गोबर से खाद निर्माण कर समूह की महिलाएं बन रहीं हैं सशक्त

142
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

 महासमुन्द 06 फरवरी 2021

विकासखण्ड महासमुन्द में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत् ग्राम पंचायत बम्हनी को माडल गौठान के रूप में चयन किया गया है। गौठान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह के आय बढ़ाने के लिए रोजगार देने के लिए गौठान में विभिन्न प्रकार के कार्य प्रारंभ किए गए है।
       गौठान में गोबर से वर्मी खाद निर्माण के लिए जय मां सरस्वती एवं माता अमरातीन स्व सहायता समूह को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण उपरांत समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है। जय मां सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा अब तक 188 क्विंटल खाद तैयार किया गया है। जिसमें से 177.45 क्विंटल वर्मी खाद एक लाख 77 हजार 450 रूपए का सहकारी समिति बम्हनी द्वारा विक्रय किया गया है तथा  माता अमराॅतीन स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में कम लागत वाले टैंक में वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है। इस तरह से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं