Home छत्तीसगढ़ बटन मशरूम उत्पादन किरण समूह के लिए लेकर आयी रोशनी की नई...

बटन मशरूम उत्पादन किरण समूह के लिए लेकर आयी रोशनी की नई किरण

400
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बटईकेला गौठान में 12 महिलाएॅ मिल कर बटन मशरूम उत्पादन कर रही हैं
अब तक समूह को 23 हजार का शुद्ध लाभ हो गया है

जशपुरनगर 03 मार्च 2021

कांसाबेल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बटईकेला के गौठान की किरण स्व सहायता समूह की महिलाएॅ बटन मशरूम उत्पादन करके आत्मनिर्भर बन गई हैं। समूह की अध्यक्ष विनिश्वरी पैंकरा ने बताया कि बटईकेला की 12 स्व सहायता समूह की महिला मिलकर बटन मशरूम उत्पादन कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि शेड खर्चा मिलाकर लगभग 9 हजार की लागत् से बटन मशरूम उत्पादन प्रारंभ की  हैं और उन्हें लाभ स्वरूप अब तक 23 हजार का शुद्ध लाभ मिल गया है।
    कलेक्टर श्री महादेव कावरे के सार्थक प्रयास और प्रोत्साहन से जशपुर विकास खण्ड के गौठानों से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है और महिला अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आजीविका से जुड़ रही हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। कांसाबेल विकास खण्ड में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एल. सिदार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से जुड़कर समूह की महिलाए बटन मशरूम उत्पादन कर रही हैं और आर्थिक रूप से सक्षम बन के आज अपने परिवार को भी सहायता पहुंचा रही हैं। विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान श्री कमलेश कुमार श्रीवास ने बताया कि बिहान से जुड़ी महिलओं को छ.ग. शासन की योजनाओं से लाभांवित भी किया जा रहा है।
    समूह की अध्यक्ष विनिश्वरी पैंकरा और सचिव विश्वभारती पैंकरा ने छ.ग.शासन, जिला प्रशासन को धन्यावाद दिया है।