Home छत्तीसगढ़ स्वरोजगार के लिए मिला वाहन, कलेक्टर ने हितग्राहियों को सौंपी चाबी

स्वरोजगार के लिए मिला वाहन, कलेक्टर ने हितग्राहियों को सौंपी चाबी

280
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बलरामपुर 04 मार्च 2021

छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति, सफाई कामगार, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्गों के आर्थिक विकास के लिए व्यक्तिमूलक योजनाओं का संचालन तथा उक्त वर्गों के राष्ट्रीय निगमों की एजेंसी के रूप में कार्य करते हुए स्वरोजगार हेतु वित्तीय ऋण सहायता दिलाई जाती है। हितग्राहियों को लाभान्वित व स्वावलंबी बनाने का कार्य शासन के मंशानुरूप जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बेरोजगार युवकों में व्यावसायिक मानसिकता विकसित करने तथा व्यवसाय स्थापना के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग में 6 लाख 62 हजार 600 रूपए स्वीकृत इकाई ऋण द्वारा विकासखण्ड कुसमी के हर्रा निवासी श्री अजीत बखला को पैसेंजर व्हीकल तथा शाहपुर निवासी श्री बृजेश मिंज को 9 लाख 8 हजार रूपये स्वीकृत ईकाई ऋण द्वारा ट्रैक्टर और ट्राली प्रदाय किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने हितग्राहियों को वाहन की चाबी प्रदान की तथा उन्हें स्वरोजगार के दिशा में कदम बढ़ाने के लिए  शुभकामनाएं भी दी।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर, कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सह विकास समिति श्री ओ.पी.साहू, सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह, उप संचालक कृषि श्री अजय अनंत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।