Home छत्तीसगढ़ सोलर पंप के माध्यम से सामुदायिक सिंचाई एवं तालाब भराई परियोजना कार्य...

सोलर पंप के माध्यम से सामुदायिक सिंचाई एवं तालाब भराई परियोजना कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम

270
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दुर्ग 05 मार्च 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 09 नवंबर 2020 को की गई घोषणा के परिपालन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम- डगनिया ग्राम पंचायत खम्हरिया में ग्राम के समीप प्राकृतिक नाला में उपलब्ध जलस्त्रोत से सौर सामुदायिक सिंचाई योजना स्वीकृति की गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ऊर्जा विभाग छत्तीसगढ़ शासन जिला-दुर्ग के माध्यम से किया जा रहा है। स्वीकृति कार्य के तहत् ग्राम- डगनिया ग्राम पंचायत खम्हरिया में जल उपलब्धता के आधार पर 30 एच.पी. (10 एच.पी. के 03 नग) क्षमता के सोलर पंप का स्थापना कार्य कराया जाना है। जिससे कुल 38 कृषकों के लगभग 60 एकड़ जमीन की सिंचाई सुविधा हो सकेगा, इसके अलावा ग्राम के 01 तालाब जिसका रकबा 1.3 हेक्टयर है, को भी भरे जाने का कार्य सम्मिलित है। क्रेडा द्वारा आयोजित सोलर पंप सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में श्री अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापति महिला एवं बाल विकास जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती मीरा बाई सिन्हा जनपद सदस्य पाटन, श्री महेन्द्र वर्मा, श्री नरेन्द्र वर्मा सेक्टर प्रभारी, श्री चुरेन्द्र गायकवाड एवं श्रीमती उषा वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के घोषणा के तहत् 03 माह के भीतर सर्वेक्षण, प्रस्ताव एवं स्वीकृति तक की कार्यवाही त्वरित करने हेतु क्रेडा के अधिकारियों की भी सराहना की। उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री श्री बघेल गांव एवं किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामवासियों को समृद्ध एवं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रयासरत है। श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन द्वारा कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम की जनता के लिए स्वीकृत सौर सिंचाई परियोजना से निश्चित ही किसानों को लाभ मिलेगा तथा नालों में व्यर्थ पानी जो नदियों में जाकर बह जाता है। इनका सदुपयोग ग्राम के तालाब भरने एवं किसानों के असिंचित कृषि भूमि को सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई सुविधा हेतु लाभदायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर क्रेडा के अधिकारी गण श्री भानुप्रताप कार्यपालन अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव, श्री टी.आर. ध्रुव जिला प्रभारी, श्री हरिश श्रीवास्तव उप अभियंता, श्री विक्की चैधरी, उप अभियंता, एवं  क्रेडा के तकनीकी एवं फिल्ड स्तर के कर्मचारीगण उपस्थित थे