Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही : वरिष्ठ पंडवानी गायक श्री सुकालू...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही : वरिष्ठ पंडवानी गायक श्री सुकालू राम निषाद को ईलाज के लिए 25 हजार रूपए की दी गई सहायता

108
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का बना कार्ड,होगा निःशुल्क ईलाज

रायपुर, 09 मार्च 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजनांदगांव जिले के ग्राम रिंगनी निवासी वरिष्ठ पंडवानी गायक श्री सुकालू राम निषाद को ईलाज के लिए 25 हजार रूपए की सहायता संस्कृति विभाग द्वारा आज कलाकार कल्याण कोष से दी गई है। श्री सुकालू राम निषाद के नाम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कार्ड भी बना दिया गया है। 69 वर्षीय श्री सुकालू राम निषाद रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री सुकालू राम निषाद का संपूर्ण उपचार निःशुल्क किया जाएगा।