Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की सम्मानित विभूतियों ने भी लिया रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट...

छत्तीसगढ़ की सम्मानित विभूतियों ने भी लिया रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के मैच का आनंद

148
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

    रायपुर, 15 मार्च 2021

छत्तीसगढ़ की  विभिन्न क्षेत्रों की सम्मानित विभूतियों ने रविवार को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड़ सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरिज के अंतर्गत श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंट्स के बीच खेले गए क्रिकेट मैच का आनंद लिया।
    पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्रीमती ममता चंद्राकर, श्री भारती बंधु, श्री अनुज शर्मा, श्री अनूप रंजन पांडेय और श्री मदन सिंह चौहान सहित अनेक विभूतियां ने मैच देखा।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए मंत्रालय, संचालनालय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्री पास दिए जाएंगे। इसी तरह कोविड वॉरियर्स और सफाई कर्मचारियों को 16 मार्च को इंग्लैण्ड लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए सशस्त्र सेवा के जवानों के साथ निःशुल्क पास प्रदान किए जाएंगे।