Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत संकरी में किसानों और ग्रामीणों को मिल रही है योजनाओं...

ग्राम पंचायत संकरी में किसानों और ग्रामीणों को मिल रही है योजनाओं की जानकारी

123
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सकरी हाट बाजार में छायाचित्र सह सूचना शिविर का आयोजन

रायपुर 16 मार्च 2021

रायपुर जिले के ग्राम पंचायत सकरी में आज आयोजित हाटबाजार में छायाचित्र सह सूचना शिविर के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को लोक कल्याण कार्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में सरपंच श्रीमती पुष्पादेवी साहू के साथ साथ पंचगण श्रीमती एस.कुमारी, श्रीमती पद्मा साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्री मनीष कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित हुए। शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आडियो-वीडियो के माध्यम से भी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बारी, किसानों के कर्ज माफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुपोषण योजना, चलित चिकित्सा वाहन, वनोपजों के लिए प्रदाय की जा रही अच्छी कीमत, मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा रोजगार जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लेने की प्रति उत्साह दिखाया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के ब्रोशर एवं पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।