Home छत्तीसगढ़ कोविड -19 : मुंगेली जिले के सभी 09 टीकाकरण केंद्र में एक...

कोविड -19 : मुंगेली जिले के सभी 09 टीकाकरण केंद्र में एक साथ तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान प्रारंभ

364
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुंगेली विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जरहागांव में श्री जलेश्वर कश्यप  और श्री उमाशंकर श्रीवास ने कोविड का लगवाया अपना प्रथम टीका 

कलेक्टर श्री एल्मा ने दी बधाई 

अतिगरीब अंत्योदय कार्ड में पंजीकृत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों को लगाया जाएगा कोविड-19 का टीका

मुंगेली 01 मई 2021

 कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आज मुंगेली जिले के सभी 09 टीकाकरण केंद्र में एक साथ तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो गया। इस अभियान के तहत
मुंगेली विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जरहागांव में श्री जलेश्वर कश्यप और श्री उमाशंकर श्रीवास , श्रीमती माधुरी श्रीवास सहित 15 लोगो ने कोविड-19  का अपना प्रथम टीका लगवाया। कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने 
अतिगरीब अंत्योदय श्रेणी के इन लोगो द्वारा कोविड-19 का टीका लगवाने पर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण का तीसरा अभियान आज से प्रारंभ हो गया है। उन्होंने  कहा कि कोरोना को हराने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। टीका लगवाने से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नही हुई है और टीकाकृत समस्त व्यक्ति सामान्य जीवन जी रहे है। उन्होंने कहा कि लोगो को डरने की जरूरत नही है , आप अपने नजदीकी टीकाकरण क्रेंद में जाकर स्वयं की , परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने ने कहा कि इस अभियान के तहत  अतिगरीब  अंत्योदय कार्ड में पंजीकृत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए जिले में 09 टीकाकरण क्रेंद बनाये गए है।  इनमें विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत जरहगाव, टेमरी और  गीधा, विकास खण्ड लोरमी के ग्राम पंचायत चंदली, औराबाधा, झझपुरी कला तथा विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत धूमा, चन्दखुरी एवं सांवा शामिल है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के टीकाकरण हेतु जिले को 2 हजार 400 डोज प्राप्त हुए है। इसे  सभी  विकास खण्ड में सामान्य रूप से वितरित की गई, अर्थात प्रत्येक विकास खण्ड को 800- 800  डोज के मान से  वितरित किए गए है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए अंत्योदय कार्ड, आधार कार्ड, फोटो आईडी, जन्म प्रमाण पत्र इनमें से कोई एक पहचान पत्र लाना होगा एवं मोबाइल नंबर भी देनी होगी। अतः उन्होंने टीकाकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है। किसी भी तरह के लक्षण जैसे सर्दी, खासी, बुखार व अन्य होने पर उन्हें वैक्सीन नही दी जाएंगी। 

     उल्लेखनीय है कि जिले में प्रथम व द्वितीय चरण टीकाकरण का सार्थक परिणाम सामने आया है। इसे देखते हुए राज्य शासन द्वारा टीकाकरण के तीसरे चरण में अतिगरीब अंत्योदय कार्ड में पंजीकृत 18 से 44 आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों को निशुल्क टीका लगाने का निर्णय लिया है।