Home छत्तीसगढ़ दिव्यांग शिवकुमारी ने कोरोना का टीका लगवाकर दिया जागरूकता का परिचय

दिव्यांग शिवकुमारी ने कोरोना का टीका लगवाकर दिया जागरूकता का परिचय

114
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 3 मई, 2021

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत एक मई से 18-44 वर्ष के लागों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कोरोना वेक्सिन की उपलब्धता के आधार पर सबसे पहले गरीब तबके के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम कापन की दिव्यांग महिला श्रीमती शिवकुमारी ने कोरोना वैक्सिन का टीका लगवाकर लोगों को जागरूकता का परिचय दिया। 27 वर्षिय श्रीमती शिवकुमारी छाबड़ी दोनों पैरों से निःशक्त है। उन्होंने अपने परिजनों की मदद से आज टीकाकरण केंद्र कापन पहुंचकर कोरोना का पहला टीका लगवाया। उन्होंने 18 से 44 वर्ष के अंत्योदय राशनकार्डधारी परिवार के सदस्यों के लिए निःशुल्क कोविड का टीका लगवाने की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को दिल से धन्यवाद दिया और प्राथमिकता के आधार पर बाकी लोगों से भी वैक्सिन लगवाने की अपील की