Home छत्तीसगढ़ कोरोना टीकाकरण पर वयोवृद्ध महिला फेकनबाई ने जताया भरोसा

कोरोना टीकाकरण पर वयोवृद्ध महिला फेकनबाई ने जताया भरोसा

117
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 5 मई 2021

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी 70 वर्षीय फेकनबाई विश्वकर्मा ने भरोसा जताया है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई भी नुकसान नहीं है बल्कि मुझे टीका लगने के बाद मेरे शरीर मे पहले से ज्यादा ताकत आई है। फेकनबाई ने अपने टीकाकरण के अनुभव को बताते हुए कहा कि टीका लगवाना हम सबके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। आप सब टीका जरूर लगवाएं और खुद तथा अपने परिवार को कोरोना होने से बचाएं