Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर...

मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

162
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 24 जून 2021

रायपुर, 24 जून 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन उपस्थित थे। श्री बघेेल ने इस अवसर पर अपने सन्देश में कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद न सिर्फ गोंडवाना साम्राज्य को सम्हाला बल्कि अपनी कुशलता से उसे सम्पन्न भी बनाया। रानी दुर्गावती ने मातृभूमि एवं आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।