Home छत्तीसगढ़ मंत्री डॉ. डहरिया की पहल से आयुष सादानी को मिली एक लाख...

मंत्री डॉ. डहरिया की पहल से आयुष सादानी को मिली एक लाख रुपए की मदद

125
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 24 जून 2021 अपने पिता के इलाज में बहुत पैसा खर्च कर कर्ज में डूब गए आरंग के आयुष सादानी को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से एक लाख रुपए की मदद मिली है। श्री आयुष सादानी ने मंत्री डॉ. डहरिया को अपनी आर्थिक स्थिति को बताते हुए सहायता के लिए आवेदन दिया था। जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने अपनी अनुशंसा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आवेदन प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री द्वारा स्वेच्छानुदान मद से आयुष के पिता के उपचार में आए व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए एक लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री डॉ डहरिया ने आयुष को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया तो उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पिता के इलाज के दौरान अधिक राशि खर्च हो गई थी। आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें और उनके परिवार को राहत मिली है।