Home छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 23 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे...

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 23 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

211
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

आरंग क्षेत्र में बालिका दिवस सम्मेलन सहित मड़ई मेला में होंगे शामिल

रायपुर/ 22 जनवरी 2021

 नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 23 जनवरी को आरंग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. डहरिया 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे अपने निवास रायपुर से आरंग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 से 1.30 बजे तक जनपद पंचायत प्रांगण आरंग में बालिका दिवस, महिला सम्मेलन तथा गैस सिलेण्डर, स्टोव वितरण कार्यक्रम में, दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का शुभारंभ कार्यक्रम, दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक गुहा निषादराज जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। डा. डहरिया शाम 4.30 बजे आरंग से कयाबांधा, नवारायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।वे शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक विभन्न कार्यों का भूमिपूजन व मडई मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे।